खबर पक्की, 10 जून, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़छापरा में भगवान श्री बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
भारत की स्वतंत्रता और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए भगवान बिरसा क्रूर ब्रिटिशर्स से अंतिम सांस तक लड़ते रहे। उनका त्यागमय जीवन राष्ट्र सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। इस मौके भेरुलाल गामड़, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व पर प्रदेश महामंत्री आदिवासी विकास परिषद प्रेमसिंह गामड़, बाबूलाल मचार, जितेन्द्र सिंह गामड़, बाबूसिंह, दिनेश भूरिया, मुकेश डामर, राकेश डिन्डोर, पवन डामर आदि मौजूद थे।

