• Sat. Nov 7th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) : 7 से 22 जून तक विशेष अभियान में जियो टैगिंग, अप्रारम्भ आवासों को प्रारम्भ करने एवं अपूर्ण आवासों को पूर्ण किया जाएगा

BySurendra Jain

Jun 6, 2023

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आठवीं वर्षगांठ 25 जून को मनाई जाएगी। इस हेतु 7 से 22 जून तक जिले में विशेष अभियान चलाकर समस्त परियोजनाओं में लंबित एमआईएस अटैचमेंट, प्रथम स्तर (यूनिक) की जियो टेगिग, प्रथम किश्त के विरुद्ध अप्रारम्भ आवासों को प्रारम्भ करने एवं अपूर्ण आवासों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि अभियान अवधि में लक्ष्य पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अभियान के तहत दल गठित किए जाएंगे। लंबित एमआईएस अटैचमेंट यूनिक स्तर की जिओ टैगिंग तथा प्रथम किश्त प्रदान के विरुद्ध अप्रारम्भ कार्य हेतु सूची तैयार कर दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। दलों द्वारा पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज एकत्र कर उनका निरीक्षण किया जाकर प्रतिदिन एमआईएस अटैचमेंट एवं यूनिक स्तर की जिओ टैगिंग का कार्य किया जाएगा। हितग्राहियों के अपात्र पाए जाने पर हितग्राहियों के समर्पण प्रस्ताव संचालनालय को प्रेषित किए जाएंगे। निकाय अन्तर्गत लंबित एमआईएस अटैचमेंट एवं यूनिक स्तर की जिओ टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा। प्रगतिरत आवासों की भी भौतिक मापदण्ड पूर्ण होने पर जिओ टैगिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिन हितग्राहियों द्वारा प्रथम किश्त प्राप्त होने के उपरांत भी कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है उनसे कार्य प्रारम्भ करवाया जाएगा। यदि हितग्राही कार्य प्रारम्भ करने के इच्छुक नहीं है अथवा किसी कारण कार्य प्रारम्भ करने की स्थिति में नहीं हैं तो ऐसे हितग्राहियों के समर्पण के प्रस्ताव तथा उनसे राशि वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!