• Sat. Nov 7th, 2026

मानव विकास व पर्यावरण के मध्य संतुलन रखना अत्यंत आवश्यक : विधायक काश्यप, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया

BySurendra Jain

Jun 5, 2023

खबर पक्की, 5 जून, रतलाम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के अंतर्गत रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मानव का विकास जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक पर्यावरण का संरक्षण भी है। मानव विकास और पर्यावरण के मध्य संतुलन बनाए रखना है ताकि पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ हम विकास की दिशा में आगे बढ़ सके।
यह उदगार शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण डाइजेस्ट पत्रिका के संपादक पर्यावरणविद डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी उपस्थित थी। कार्यक्रम में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, समाजसेवी गोविंद काकानी, विवेकानंद चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव केशव पांडे, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, डिप्टी कलेक्टर सुनील जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री राधा महंत, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण पाठक, सहायक यंत्री पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भोपाल रोहित गुप्ता, उपयंत्री पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड संजय अलावा, ऊर्जा विकास निगम के जिला प्रभारी संतोष तवर तथा मंदसौर प्रभारी महेश हनुमंतिया एवं पर्यावरण से जुड़े व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया।
शहर विधायक श्री काश्यप ने अपने उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से प्रतिदिन वृक्षारोपण करते हैं, उनसे प्रेरणा लेकर हमें भी अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूकता का संदेश देकर बड़ी पहल की है। इसके फलस्वरूप स्वच्छता के क्षेत्र में अब जागरूकता आ गई है। पहले कोई भी व्यक्ति कहीं भी कचरा फेंक दिया करता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में अब हम नर्मदा नदी का पानी लाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे समीपस्थ बदनावर तक नर्मदा का पानी आ चुका है, शीघ्र ही रतलाम में भी नर्मदा का जल मिलेगा, योजना पर कार्य चल रहा है। विधायक ने बताया कि पर्यावरण की दिशा में रतलाम शहर में महत्वपूर्ण पहल करते हुए गंगासागर क्षेत्र की टंकी के समीपस्थ रीजनल पार्क का निर्माण प्रारंभ करने जा रहे हैं जो लगभग 15 हेक्टेयर में होगा। आपने सभी से अपील की कि पर्यावरण के बारे में संवेदनशीलता रखते हुए सदैव चिंतन करते रहे। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले लगभग 35 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने किया।

error: Content is protected !!