• Sat. Nov 7th, 2026

थांदला में जैन संतों के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ सकल जैन संघ ने दिया ज्ञापन,दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग

BySurendra Jain

Jun 5, 2023

खबर पक्की, 5 जून, रतलाम। थांदला में जैन संतों के साथ समुदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा की गई अभद्रता को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। जैन संतों के साथ हुई अभद्रता के आरोपियों के दण्डित करने की मांग को लेकर सकल जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने गृहमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को सौंपा। इस मौके पर नगर विधायक चैतन्य काश्यप,पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सकल जैन श्री संघ का प्रतिनिधि मण्डल दोपहर को कलेक्टर कार्यालय पंहुचा,जहां कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जैन समाज अंहिसंक समाज है और जैन संतों का जीवन त्याग तपस्या का परिचायक होता है। परन्तु समाज विशेष के कुछ व्यक्तियों द्वारा थांदला में जैन संतों के साथ अभद्रता की गई है। इससे जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जाए,जिससे कि भविष्य में ऐसी निन्दनीय घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।
ज्ञापन देने के दौरान सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मंडल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल, राजेश सुराना के साथ श्रीसंघों के अभय लुनिया, सुदर्शन पिरोदिया, अशोक चत्तर, अशोक लुनिया, ललित पटवा, दिलीप जैन माण्डोत, राजेन्द्र लुणावत, मनसुख चौपड़ा, विजय पटवा, मोहनलाल पिरोदिया, प्रकाशचंद दरड़ा, हंसराज चौपाड़ा, राजकुमार अजमेरा, कमलेश पापरीवाल, ओम अग्रवाल, जयंतिलाल पाणोत, राजेश कुमार भुजियावाला तथा श्रैणिक चाणोदिया एवं महावीर जैन युवा संघ के झमक भरगट आदि संघ सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!