• Sat. Nov 7th, 2026

31 लाख की राशि से बनने वाले डामर रोड का विधायक दिलीप मकवाना ने किया भूमि पूजन

BySurendra Jain

Jun 4, 2023

खबर पक्की, 4 जून, रतलाम। रतलाम कायाकल्प योजना के तहत नगर परिषद नामली में 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाले डामर रोड का भूमि पूजन विधायक दिलीप कुमार मकवाना और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और आमजन उपस्थित रहे। योजना अंतर्गत चौपड़ा चौराहा से फोरलेन और नवीन बस स्टैंड से अंबेडकर चौराहा तक मार्ग का निर्माण होगा।
नगर परिषद नामली क्षेत्र में भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष अनिता परिहार, उपाध्यक्ष पूजा श्रीनाथ योगी, वरिष्ठ नेता बाबूलाल कर्णधार, मदनलाल परमार, राधेश्याम चंद्रवशी, श्याम सुंदर परिहार, अजय जोगचंद, प्रहलाद संत, मोहनलाल सारा, बबलू बन्ना, कैलाश जाट, जगदीश बंधु आदि उपस्थित रहे। योजना के तहत उक्त मार्ग के निर्माण से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। विधायक श्री मकवाना ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!