• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम हरथली शिविर सम्पन्न, 141 मरीजों की हुई जांच

BySurendra Jain

Jun 4, 2023

खबर पक्की, 4 जून, रतलाम। रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम हरथली जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हरथली एवं आसपास के क्षेत्र के 141 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में हरथली एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. शमशूल हक महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ. आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर का कार्यक्रम ग्राम सरपंच अयूब खान के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल प्रबंधक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया तथा गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।
शिविर के आयोजन में गाँव कि आशा कार्यकर्ता सुगन गरवाल का सहयोग रहा। आयोजित शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के संजीत परिहार, दीपेंद्र शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!