• Sat. Nov 7th, 2026

ये भगवा रंग फेम गायिका शहनाज अख्तर की रतलाम में भजन संध्या

BySurendra Jain

Jun 4, 2023

खबर पक्की, 4 जून, रतलाम। ये भगवा रंग… मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है…, छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया जैसे आदि भजनों व गीतों की प्रस्तुति देने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर रतलाम आ रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायिका शहनाज अख्तर अपने सुरों के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति के रंग में रंगेगी। विशाल भजन संध्या 10 जून को शहर के धानमंडी चौराहा पर शाम 7 बजे से होगी। गायिका शहनाज अख्तर पहली बार रतलाम आ रही है। बाबा महाकाल के भजनों के साथ ही माता रानी के भजनों की प्रस्तुति इनके द्वारा दी जाएगी। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से भजन संध्या में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!