खबर पक्की, 4 जून, रतलाम। राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी रविवार 4 जून को समस्त बैंकों की शाखाएं केवल मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संबंधी कार्य के लिए विशेष रूप से खुली रहेंगी बैंक शाखाओं द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संबंधी कार्य किया जाएगा जिन महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी इनेबल नहीं है उन्हें डीबीटी इनेबल किया जाएगा आधार लिंक करने संबंधी कार्य होगा बताया गया है कि जो खाते डीबीटी इनेबल नहीं है यदि उनको आधार से डीलिंक किया जाए जाकर पुनः आधार से लिंक किया जाता है तो खाता डिबिटी इनेबल हो जाएगा।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली योजना के अंतर्गत जिन बहनों के बैंक खातों मैं तकनीकी समस्या पाई है वह समस्या दूर करने के लिए सभी बैंक शाखा प्रबंधकों तथा शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को रविवार के दिन शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
