• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल कॉलेज के जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े के द्वितीय चरण में 55 विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ रोजगार

BySurendra Jain

Jun 1, 2023

खबर पक्की, 1 जून, रतलाम। रॉयल कॉलेज रतलाम कें अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बी.फार्मा, डी.फार्मा के स्टूडेंट्स के लिए केंपस प्लेसमेंट पखवाड़े के दूसरे चरण का आयोजन हुआ। इस जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में रतलाम जिले और जिले से बाहर के विभिन्न संस्थानों एवं उद्योगों ने साक्षात्कार के माध्यम से 55 विद्यार्थियों का चयन किया।
इस जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में जिन संस्थानों ने सम्मिलित होकर रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का चयन किया उनमें इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड, डी.पी. ज्वेलर्स,पटेल मोटर्स, डी.सी. ज्वेलर्स, गोल्डन केमिकल, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज, सिद्धिविनायक एंटरप्राइज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस,एसबीआई जनरल, आर्टेक बिजनेस सोलूशन, एलआईसी रतलाम प्रमुख रहे।
विद्यार्थियों को जॉब प्राप्त होने पर संस्थान के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डायरेक्टर डॉ उबेद अफजल एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की। चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने रॉयल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आगामी प्लेसमेंट ड्राइव्स में और अधिक जॉब अवसर प्रदान किये जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि जॉब प्लेसमेंट में 12 संस्थाये शामिल हुई व 346 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
रॉयल कॉलेज जॉब प्लेसमेंट पखवाड़े के द्वितीय चरण में छात्रों को तीन लाख रूपये तक का सालाना पैकेज मिला है। विद्यार्थियों को साक्षात्कार का प्रशिक्षण देकर तैयार करने में संस्था के प्रशासक डॉ.दिनेश राजपुरोहित, डॉ रवींद्रजीत कौर अरोरा, डॉ प्रवीण मंत्री, प्रो. स्नेहा चैरसिया, प्रो.मिलिन गाँधी, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. ज्योत्सना सोलंकी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!