• Sat. Nov 7th, 2026

डिस्ट्रिक्ट स्तर की कार्यशाला का आयोजन

BySurendra Jain

Jun 1, 2023

खबर पक्की, 1 जून, रतलाम। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 क्लब अधिकारी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड “शत प्रणिता” COTI 2023-24 (club officers training institute) नाम से जूम मीट किया गया जिसका संचालन होस्ट क्लब अध्यक्ष सीमा बोथरा ने सम्मानपूर्वक किया। प्रारंभ में गणेश वंदना कोकिला दहिया द्वारा की गई ।
आने वाले डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन बीना शाह द्वारा संकायों, डिस्ट्रिक्ट की नवीन कार्यकारिणी और क्लब के अधिकारियों को पेश किया, उन्होंने संस्थान का उद्देश्य बताया ।
माननीय एसोसिएशन अध्यक्ष प्रीति गुगनानी द्वारा हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को जारी किया गया, डिस्ट्रिक्ट आईएसओ तनु जैन द्वारा उनके मधुर परिचय के बाद, आने वाली डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बीना शाह द्वारा अध्यक्षों की भूमिका को समझाया गया, सचिव को हमारी आने वाली वाईस चेयरमैन मीनाक्षी शर्मा द्वारा प्रशिक्षित किया गया, आने वाले क्लब के कोषाध्यक्षों आने वाली डिस्ट्रिक्ट सचिव विभा सिंह ने प्रशिक्षित किया। डिस्ट्रिक्ट के अगले वर्ष के आईएसओ को आने वाली डिस्ट्रिक्ट संपादक स्मिता द्वारा प्रशिक्षित किया, सभी क्लब के संपादकों को हमारे राष्ट्रीय संपादक सोनालजी बंसल ने अपनी विनम्रता और विशिष्ट शैली में प्रशिक्षित किया, प्रोटोकॉल की जानकारी शशिजी शुक्ला द्वारा दी गई। विषय पारदर्शिता और नेतृत्व पूरी तरह से समझाया पीडीसी मधुलिकाजी चंद्रा ने, सीसीसीसी और पीडीसी डॉ वंदना जायसवाल ने संस्था के उपनियमों के विषय में निर्देशित किया । पीडीसी रीता वर्मा ने सोनालजी बंसल को अपने शानदार तरीके से पेश किया, पीडीसी पद्मा कोठारी, पीडीसी कमला बैजल, पीडीसी दीपा कचोलिया, पीडीसी शशि गुप्ता आदि शामिल थीं।
जिला 304 अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील के 100 वर्ष मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है ।
यह जानकारी इनरव्हील क्लब ऑफ़ रतलाम गोल्ड की वर्ष २०२३-२४ की अध्यक्ष सीमा बोथरा ने देते हुए बताया की यह इंस्टिट्यूट रतलाम गोल्ड को मिलना सौभाग्य कि बात है और क्लब की अर्चना झालनी , सुनीता मूणत , सुनीता जैन , वर्तमान अध्यक्ष शीला खंडेलवाल टीना सुरेखा सपना खाबिया तथा सचिव मनमीन बैद का इस आयोजन में भरपूर सहयोग रहा । आने वाले वर्ष की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बीना शाह ने जो ज़वाबदारी दी थी उसे क्लब सदस्यों के सहयोग से पूरा कर पाये है । इस शानदार आयोजन में रतलाम इंदौर मंदसौर भोपाल होशंगाबाद खंडवा छिन्दवाड़ा झबुआ गंजबासुदा व डिस्ट्रिक्ट के सभी ५५ क्लब के १२० पदाधिकारीयों द्वारा लाभ लिया गया तथा आयोजन की तारीफ़ की गई।

error: Content is protected !!