• Sat. Nov 7th, 2026

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के लिए ग्राम चौपाल लगाई

BySurendra Jain

May 31, 2023

खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। आलोट विकासखंड के ग्राम असावता में जल जीवन मिशन अंतर्गत योजना के रखरखाव एवं उचित संचालन संधारण समिति के दायित्व एवं जल संवर्धन संरक्षण एवं जल जागरुकता के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम असावता में किया गया जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, उपयंत्री बी.एल. बिंदोरिया, सरपंच मानसिंग गुर्जर, पंचायत सचिव बालूसिंह यादव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
आनंद व्यास ने बताया कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य है कि वर्ष 2024 तक हर घर को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध जल उपलब्ध हो एवं जिन ग्रामों में योजना निर्मित हो गई है वहां ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं पंचायत के माध्यम से योजना का उचित संचालन संधारण हो। समय पर जल कर की वसूली की जाए। इस कार्य को करने के लिए सशक्त समिति होना आवश्यक है जो अपने दायित्वों को समझे एवं उसे पूर्ण करें । सरकार का उद्देश्य है कि सभी के सहयोग से योजना व्यवस्थित रूप से चलती रहे और प्रत्येक घर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे। किसी भी कारण योजना बंद ना हो यही प्रयास रहना चाहिए। साथ ही हमें वर्ष भर जल उपलब्ध होता रहे, इसके लिए जल बचाने के कार्य भी प्रत्येक ग्राम में किए जाने चाहिए।
आपने कहा कि रिचार्ज शाफ्ट, चेक डैम, बोरी बंधान, तालाब ताकि भूमिगत जल को बढ़ाया जा सके। आवश्यकता एवं उपलब्धता को आधार बनाकर जल बजट भी बनाना चाहिए। जल की बर्बादी रोकने के लिए सभी नलों पर टोटिया लगाई जाए। समिति अध्यक्ष सरपंच श्री मानसिंग गुर्जर ने बताया कि हमारी ग्राम मैं जल जीवन मिशन की योजना से बहुत आराम हो गया है। माता, बहनों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता है । हमारी जल समिति योजना उसको अच्छे चलाने के लिए कार्य कर रही है। उपयंत्री श्री बिंदोरिया ने योजना के तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया।

error: Content is protected !!