• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना : योजना से जिले के 2142 व्यक्तियों को मिले पट्टे, अब निश्चितंता से अपने घर में रहेंगे

BySurendra Jain

May 31, 2023

खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संवेदनशीलता के साथ लागू की गई मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना से जिले में 2142 व्यक्तियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए हैं जिससे अब ये व्यक्ति निश्चितता के साथ अपने घर में रह सकेंगे। इन्हें किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने स्थान से हटा दिए जाने की चिन्ता अब नहीं रही।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत रतलाम जिले में सर्वाधिक 817 पट्टे जिले की आदिवासी बहुल बाजना तहसील में प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा रावटी में 124, पिपलोदा में 71, रतलाम नगर में 224, रतलाम ग्रामीण में 270, सैलाना में 375, साल में 120 तथा आलोट में 111 प्रदान किए गए हैं
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में अधिकतम 600 स्क्वायर फीट के पट्टे बांटे गए हैं। जिले में राजस्व मैनेजमेंट सिस्टम पर 30294 आवेदन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 29702 आवेदन संख्या का इश्तिहार जारी किया गया। ग्राम सभाओं में 26378 आवेदन भेजे गए।

error: Content is protected !!