• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई के दिए निर्देश

BySurendra Jain

May 31, 2023

खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जनसुनवाई को और जनोन्मुखी बनाने के लिए निर्देश दिए हैं कि जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जनसुनवाई की जाए।
जारी निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर पदस्थ पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, जेआरएस स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 से 1 बजे तक पंचायत कार्यालय में एक ही स्थान पर उपस्थित होकर जनसुनवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा जनसुनवाई नहीं किए जाने के कारण विकासखण्डों के नागरिक अपनी समस्या को लेकर जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होते हैं जिससे नागरिकों के समय की अनावश्यक रुप से बर्बादी होती है, साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पडता है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई नहीं किए जाने के सम्बन्ध में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आपत्ति दर्ज की जाती रही है।

error: Content is protected !!