• Sat. Nov 7th, 2026

चिदंबरानंदजी की श्रीमद् भागवत कथा को लेकर महिला मण्डल की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

May 25, 2023

खबर पक्की, 25 मई, रतलाम। रत्नपुरी की पावन धरा पर दिनांक 29 मई से 04 जून तक होने वाली अमृतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजनों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। यह कथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री 1008 चिदंबरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से विधायक सभा गृह बरबड़ में शाम 04:00 बजे से होगी। कथा की तैयारियों को लेकर महिला मण्डल की बैठक हुई। इसमें श्री सनातन धर्म महासभा महिला मंडल प्रमुख समाजसेविका पूर्व एल्डर मैन श्रीमती ताराबेन सोनी व वरिष्ठ समाज सेवी गोविन्द काकानी ने महिला मंडल की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे।
उन्होंने इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि रतलाम शहर के विकास पुरुष संस्कृति रक्षक शहर विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से उनके फाउन्डेशन द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत 29 मई को दोपहर 03:00 बजे अलकापुरी चौराहे से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। उसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। श्रीमती सोनी एवं श्री काकानी ने माता एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर श्रीमती माया सोनी, मंजू सोनी, पूर्व पार्षद चंदा सोनी, निर्मला सोनी, किरण सोनी, पिंकी सिसोदिया, विनीता जोकचन्द, यशोदाबाई सोलंकी, अनीता सोलंकी, माया राठौड़, रेणुका सिसोदिया, सुनीता जाट, कांता पंवार, राधा बेन, शशि कला सोनी, श्यामा कसेरा, उषा बोराना, शकुंतला पाठक, बसन्ती बाई गहलोत, संगीता गोयल आदि मौजूद रही।

error: Content is protected !!