खबर पक्की, 25 मई, रतलाम। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल कराते प्रतियोगिता में देश के साथ रतलाम का नाम गौरवांवित करने वाले शहर के खिलाडिय़ों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। नेपाल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर रतलाम लौटे कराते के खिलाड़ी विधायक श्री काश्यप से मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस दौरान काश्यप ने भी सभी खिलाडिय़ों को माला और दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।
इंडो-नेपाल कराते प्रतियोगिता गत दिनों नेपाल के जनकपुर में आयोजित हुई थी। इसमें टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा के साथ देशभर के करीब 50 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इसमें रतलाम के यश सोलंकी, हर्ष शर्मा, समरप्रताप सिंह और स्वरित सोलंकी ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि उमेर गोरी, राघव काजवे एवं हर्षित राणावत ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश और प्रदेश के साथ रतलाम का नाम रोशन किया। श्री काश्यप से मिलने पर पहुंचे खिलाडिय़ों के साथ टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा, डॉ. गौरव बोरीवाल आदि उपस्थित रहे।

