• Sat. Nov 7th, 2026

जनसुनवाई हुई सार्थक : आवेदक को उसकी भूमि का कब्जा दिलवाया गया

BySurendra Jain

May 24, 2023

खबर पक्की, 24 मई, रतलाम। जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष ज्योति नगर रतलाम निवासी गौरीशंकर माली द्वारा आवेदन दिया गया था कि उसकी भूमि पर अब तक सीमांकन नहीं किया गया है तथा अन्य व्यक्ति विवाद एवं बाधा उत्पन्न करते हैं, उसको अपनी भूमि का कब्जा नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार शहर को निर्देशित किया कि आवेदक को उसकी भूमि का कब्जा दिलाया जाए।
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर द्वारा राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों का दल गठित किया जाकर मौके पर भेजा गया, जहां दल द्वारा गौरीशंकर की 2 बीघा जमीन की नपती की जाकर हाथों-हाथ कब्जा भी दे दिया गया। प्रसन्न गौरीशंकर ने सुशासन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!