• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिक्स दूध का नमूना संग्रहित

BySurendra Jain

May 24, 2023

खबर पक्की, 24 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यवाही की जा रही हैं।
आलोट में स्थित महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग सेंटर जहां पर आसपास के किसानों के यहा से दूध को इकठ्ठा कर ठंडा कर गुजरात भेजा जाता है, मौके पर लगभग 20 हजार लीटर मिक्स दूध का संग्रहण पाया गया, मिक्स दूध का नमूना लिया। पुरोहित मिल्क चिलिंग सेंटर वहा पर भी आसपास के किसानों के यहां से दूध को इकठ्ठा कर ठंडा कर इंदौर भेजा जाता है। मौके पर लगभग 9 हजार लीटर दूध संग्रहित पाया गया, यहां से भी मिक्स दूध का नमूना लिया गया।
इसी प्रकार ग्राम धामनोद में स्थित हिंदुस्तान मिनरल वाटर प्लांट जहा पर फ्लेवर्ड वाटर एक लीटर की बॉटल में पैकिंग की जाती है वहां से ओसिन ब्लू फ्लेवर्ड वाटर का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये, जहां से जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!