• Sat. Nov 7th, 2026

देवास बायपास पर डंपर डिवाइडर तोड़ दूसरी ओर चल रहे लोडिंग से जा भिड़ा, 4 की मौत

BySurendra Jain

May 24, 2023

खबर पक्की, 24 मई, देवास। शहर के बायपास पर जेल चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर घायल। घटना सुबह करीब चार बजे हुई। एक तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ एक लोडिंग आटो से टकरा कर पलट गया। लोडिंग में घर गृहस्थी का सामान भरा था। हादसे में 2 और 3 साल के दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है। दो अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रानी पति सूरज निवासी सागर और उनके दोनों बच्चे ऋतिक 2 साल और अंशू 3 साल और एक डंपर में बैठे व्यक्ति धर्मेन्द्र की मौत हुई है। महिला का पति सूरज और ऑटो चालक बबलू पिता अजब सिंह निवासी रायसेन घायल है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मशक्कत करने के बाद घायलों और मृतकों को निकाला जा सका। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल डंपर के डिवाइडर रोड सड़क के दूसरी ओर आने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

error: Content is protected !!