• Sat. Nov 7th, 2026

जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 12 वाहन जप्त किए

BySurendra Jain

May 24, 2023

खबर पक्की, रतलाम 24 मई । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि जारी सप्ताह में विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई करते हुए खनिजों के अवैध परिवहन में संलग्न 12 वाहनों को जप्त करके पुलिस थानों एवं चौकियों की अभिरक्षा में रखवाया गया हैं। इनमें अवैध रेत परिवहन में संलग्न तीन तथा गिट्टी एवं गिट्टी चोरी के अवैध परिवहन में संलग्न 9 वाहन सम्मिलित हैं इनमें ट्रैक्टर तथा डंपर सम्मिलित हैं।
सुश्री पटेल ने बताया कि खनिज विभाग ने थाना शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दो वाहन धामनोद तथा धामड़ी में एक एक वाहन नामली बड़ावदा मैं एक एक जावरा में तीन तथा सूखेड़ा में दो वाहन जप्त किए हैं । जप्त वाहनों को सैलाना सुखेड़ा नामली बड़ावदा जावरा पुलिस थानों अथवा चौकियों की अभिरक्षा में रखवाया गया है।

error: Content is protected !!