• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री से रतलाम कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं सीएम हेल्पलाइन में रतलाम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

BySurendra Jain

May 23, 2023

खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली है। मंगलवार को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान समीक्षा में रतलाम जिले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की सराहना करते हुए उनको बधाई दी गई।
इसी तरह समाधान ऑनलाइन में समीक्षा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में रतलाम जिले द्वारा बी समूह में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं टीम रतलाम की सराहना करते हुए बधाई दी। इस दौरान भोपाल वीसी कक्ष में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बेस तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रतलाम एनआईसी कक्ष में डीआईजी रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। विगत 19 मई को जारी रैंकिंग में अपने समूह में द्वितीय स्थान पर रहते हुए जिले ने 10वी बार ए ग्रेड प्राप्त की। साथ ही जिला लगातार नवी बार प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में सम्मिलित रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत वाले जिलों में रतलाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

error: Content is protected !!