• Sat. Nov 7th, 2026

जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों कर्मचारियों के समन्वय से जिला प्रगति पथ पर अग्रणी, शासकीय कार्यालयों में दलाल घूमते पाए गए तो अधिकारी पर कार्रवाई, जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से अटेंड करें

BySurendra Jain

May 23, 2023

खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार जिले में भ्रष्टाचार पर कड़ा अंकुश रखा जा रहा है। किसी भी शासकीय कार्यालय में यदि दलाल घूमते पाए गए तो संबंधित अधिकारीए कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारीए जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से अटेंड करें। उक्त निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को आयोजित बैठक में दिए गए। बैठक में जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, सांसद प्रतिनिधि नंदन जैन, राजेंद्र पाटीदार, श्री शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जनप्रतिनिधियों के समक्ष जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी ने बताया कि जिले में 2 लाख 46 हजार 253 बहनों के पंजीयन हुए हैं। बहनों के बैंक खाते आधार से लिंक किए गए हैंए डीबीटी इनेबल किए गए हैं। डीबीटी इनेबल कार्य में जिला प्रदेश के प्रथम 10 जिलों में सम्मिलित है। आगामी 10 जून को बहनों के खाते में योजना की राशि आएगी। आधार लिंक एवं डीवीडी इनेबल से शेष रहे बैंक खाते आगामी 3 से 4 दिनों में आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबल कर दिए जाएंगे।
जिले के आलोट में सर्वाधिक 581 आपत्तियां प्राप्त हुई है जांच दल बना दिए गए हैं। जब घर.घर जाकर आपत्तियों का निराकरण कर रहे हैं। जिले में कुल 1880 आपत्तियां प्राप्त हुई है जिनका निराकरण बुधवार शाम तक कर लेने के निर्देश कलेक्टर ने सभी एसडीएम तथा संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की जानकारी में बताया कि 15 विभागों की 68 सेवाएं अभियान में दी जा रही हैं। 1 लाख 71 हजार 273 आवेदन प्राप्त हुए हैं इनमें से 97 प्रतिशत का निराकरण कर दिया गया है। अभियान के क्रियान्वयन में जिला प्रदेश में अग्रणी है जो जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समन्वय का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी में कलेक्टर ने बताया कि शिकायत निवारण में जिला लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। राजस्व केस मैनेजमेंट सिस्टम में भी जिला प्रदेश में अव्वल है। मात्र अप्रैल तथा मई माह में 8000 प्रकरणों का निराकरण जिले में किया गया है।
विधायक राजेंद्र पांडे तथा दिलीप मकवाना ने कहा कि वर्षा के पूर्व निर्माण विभाग अपने कार्यों को पूर्ण कर लेवेए डाण् पांडे ने मोरम खनिज संबंधी विवादों का निराकरण युक्तियुक्त ढंग से करने के लिए कहा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा आरईएस के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक निर्देश दिए गए। अमृत सरोवरों की जानकारी में बताया गया कि जिले में 80 तालाब पूर्ण कर लिए गए हैं। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देशित किया कि आगामी 15 जून के पूर्व निर्माणाधीन तालाब पूर्ण कर लिए जाएं।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार पर कड़ा अंकुश रखा जा रहा है। इस दिशा में लोक सेवा गारंटीए जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, सिटीजन चार्टर, आरटीआई जैसे सभी विजिलेंस कारगर रूप से कार्य कर रहे हैं। विधायक डॉ. पांडे ने पटवारी तथा सचिवों के अपने मुख्यालयों पर रहने तथा उनकी कार्यप्रणाली में सुधार की बात कही। विधायक दिलीप मकवाना ने ग्राम कांडरवासा में भूमि के पट्टे आवंटन में राशि मांगे जाने की शिकायत प्राप्त होने की बात कहते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बिरमावल के सीएम राइज स्कूल में स्थानीय बच्चों के एडमिशन नहीं होने की समस्या बताते हुए निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ाते हुए समस्या का निराकरण जिला शिक्षा अधिकारी करें। कलेक्टर ने कहा कि दो शिफ्ट में भी पढ़ाई कराई जा सकती है।
इसी प्रकार तहसील ताल में पट्टे की समस्या की बात आई पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल में सैलाना के अस्पताल भवन परिसर में स्वीकृत निर्माण कार्य चालू नहीं होने की बात कही। ताल में पुराने अस्पताल में अतिक्रमण की बात भी सामने आई। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यानाकर्षित किए गए मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। श्री शंभूलाल चंद्रवंशी ने ग्राम भूतेडा में विद्युत डीपी खराब होने तथा विद्युत खंभे टूटने की जानकारी दी।
विधायक श्री मकवाना ने ग्राम ढीकवा तथा रेन मऊ में विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी दी। श्री नन्दन जैन ने आलोट क्षेत्र में समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। यातायात समस्या पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में दुकानों पर सामान निर्धारित सीमा रेखा से बाहर नहीं रखा जाए। अपने स्तर पर यातायात समस्या का निदान सतत करते रहे। आलोट की तहसीलदार के पास नगर पालिका अधिकारी का चार्ज होने के बावजूद उनके द्वारा नगरपालिका कार्यालय में नहीं आने की जानकारी आलोट जनप्रतिनिधि द्वारा दी गईए जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन एक घंटा नगर पालिका कार्यालय में कार्य करेंगी। राजेंद्र पाटीदार ने बाजना बस स्टैंड रतलाम में काफी समय से कार्य अधूरा होने की बात कही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा कई नवीन सड़कों के निर्माण के सुझाव दिए गए जिनके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए गए।

error: Content is protected !!