• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक चेतन्य काश्यप ने की राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए 10 लाख देने की घोषणा

BySurendra Jain

May 22, 2023

खबर पक्की, 22 मई, रतलाम। महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जंयती पर श्री राजपूत नवयुवक मण्डल न्यास एवं महिला मण्डल द्वारा आयोजित महोत्सव में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला के चित्र पर माल्यार्पण किया और समाजजनों की मांग पर राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर श्री काश्यप एवं उपस्थित अतिथिगण महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा का समाजजनों द्वारा साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में श्री काश्यप ने महाराणा प्रताप का स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान नवयुवक मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गोयल, महिला मण्डल अध्यक्ष राजेश्वरी राठौर सहित शैलेंद्र सिंह देवड़ा, मनोज सिंह चौहान, सुरेश सिंह चावड़ा, किशोर सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह चौहान, निखिलेश कुमार, विजय सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह राठौड़, भारत सिंह सिसोदिया, कविता देवड़ा, मंजुला गहलोत, सीमा देवड़ा, अन्नू कुंवर हरोड, उषा पवार, गायत्री चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं विजय सिंह चौहान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!