• Sat. Nov 7th, 2026

जय भवानी, जय महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ निकली भव्य शौर्य यात्रा, कई सामाजिक संस्थानों ने किया भव्य स्वागत

BySurendra Jain

May 22, 2023

खबर पक्की, 22 मई, रतलाम। जय भवानी, जय महाराणा प्रताप, जय शिवा सरदार की के जयघोष के साथ श्री हिन्दू वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप के 483 वें जन्मोत्सव पर भव्य शौर्य यात्रा आज सोमवार को प्रात: 7.30 बजे महलवाड़ा परिसर (राजमहल) से आयोजित हुई।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति सहित श्री राजपूत समाज के समस्त संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम महलवाड़ा परिसर में राजराजेश्वरी पदमावती माता मंदिर एवं जागनाथ महादेव मंदिर पर प्रात: 7 बजे पूजा-अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण कर जागनाथ महादेव मंदिर पर महाआरती कर रतलाम संस्थापक महाराजा श्री रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजमहल (महलवाड़ा) परिसर से जय भवानी, जय महाराणा, जय शिवा सरदार के जयघोष के साथ भव्य शौर्य यात्रा प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में राजपूत सरदार- क्षत्राणियां अपनी पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे। भव्य शौर्य यात्रा में 300 से ज्यादा बालिकाएं भगवा साफा धारण किए अनुशासनात्मक कतारबद्ध होकर जय भवानी के जयघोष के चल रही थी जो कि आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी । वहीं यात्रा में डीजे, अश्व सवार, ढोल नगाड़े साथ चल रहे थे। शौर्य यात्रा महलवाड़ा परिसर से प्रारम्भ होकर राजमहल पैलेस रोड़ से प्रारम्भ होकर डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, धानमंडी, शहीद चौक से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक (सैलाना बस स्टैंड चौराहा) पर यात्रा समापन हुई। शौर्य यात्रा का विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक संगठन सनातन सोशल ग्रुप, धर्मेन्द्र रांका मित्र मंडल, धर्मेन्द्र व्यास मित्र मंडल, क्षत्रिय मराठा समाज, प्रभु राठौड़ मित्र मंडल, शांतिलाल वर्मा मित्र मंडल, नागेश्वर हिन्द व्यायामशाला, अम्बर ग्रूप, स्व. श्री प्रहलाद सिंह सक्तावत स्मृति मंच आदि सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा, ठंडे पेय पदार्थ वितरित कर स्वागत किया । महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ ठा. विजय सिंह हारोड, विधायक चेतन्य काश्यप, कोमल सिंह राठौर (पूर्व विधायक), महापौर प्रहलाद पटेल, कांग्रेस शहर कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह अठाना, कांग्रेस नेता मयंक जाट, विरेन्द्रसिंह राठौर, प्रवीण सिंह हारोड़, विजयसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, निखलेशसिंह पंवार आदि ने माल्यार्पण कर जन्मोत्सव की बधाई दी। तत्पश्चात समाजजनों में मिठाई वितरण किया गया ।
शौर्य यात्रा में राजेन्द्रसिंह गोयल, शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, मनोहर सिंह चौहान, अजीतसिंह सांकला, प्रवीण सिंह हारोड़, भारतसिंह सिसौदिया, गोविन्दसिंह चौहान, विरेन्द्रसिंह डोडिया, लाखनसिंह शेखावत, जितेन्द्रसिंह सोलंकी, कमलेश सिंह भाटी, नरेन्द्रसिंह सिसौदिया, मयंकसिंह राठौर, भुपेन्द्रसिंह राठौर, हिमांशुसिंह पंवार, हर्षसिंह पंवार, लखनसिंह चौहान, अमनसिंह चंद्रावत, कुणाल गोयल, देवेन्द्रसिंह जाधव,नवनीतसिंह देवड़ा, किशोरसिंह चौहान, शैलेन्द्रसिंह राठौर, किरण तंवर, जयाजी गोयल, अन्नू कुंवर हारोड़, राजेश्वरी राठौर, कविता देवड़ा, श्वेता हाड़ा, जसकुंवर पंवार, प्रीति सोलंकी ऋतु राठौर, रानू राठौर, सुनीता सांकला, अनिता देवड़ा, यूपी बाईसा, रजनाजी गोयल, किरण गोयल सहित बड़ी संख्या समाजजन उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के नरेन्द्रसिंह चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य शौर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
आकर्षण का केन्द्र

  1. समिति के 250 से अधिक सदस्यों की टीम ने शौर्य यात्रा का मोर्चा संभाल रखा था जिसमें पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना ।
  2. शौर्य यात्रा में 300 से अधिक बालिकाओं द्वारा केसरिया साफा धारण कर चलना ।
  3. शौर्य यात्रा में चार भव्य रथ बनाए गए थे जिसमें सर्वप्रथम महाराणा प्रताप का चित्र, दूसरे रथ में महाराजा रतनसिंह का चित्र एवं तीसरे रथ में शिवाजी महाराज एवं चौथे रथ पर महाराजा छत्रसाल बुंदेला का चित्र था ।
  4. शौर्य यात्रा में बुलेट रैली में राष्ट्रीय तिंरगा ध्वज एवं भगवा ध्वज थामे युवा शामिल हुए।
  5. विभिन्न क्षैत्र में सामाजिक संगठनों ने कोल्ड्रिंक्स एवं ठंड पेय पदार्थ वितरित कर यात्रा का स्वागत किया।
error: Content is protected !!