• Sat. Nov 7th, 2026

अखिल भारती श्री टाक महासभा मध्य प्रदेश क्षेत्र ने केंद्र में भी लहराया परचम : श्रीमती सीमा टाक बनी केंद्रीय महिला अध्यक्ष, सुरेश टाक सरवन बने उपाध्यक्ष

BySurendra Jain

May 23, 2023

खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें मध्य प्रदेश क्षेत्र में अपना पूरे दमखम के साथ नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव में हिस्सा लिया और अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के केंद्रीय महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा टाक, केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुरेश टाक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मध्य प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश जी टाक माताजी वाले ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव पुष्कर में हुए में जिसमें समाज जनों ने समाज हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, समाज हित में आपसी सामंजस बिठाकर निर्विरोध निर्वाचन करने का अनुरोध किया जिसमें उनकी बात को पूरा समाज जनों ने मानी और केंद्र में कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचन का फैसला किया। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष कवरीलाल जी टाक खारिया, जोधपुर को अध्यक्ष बनाया गया उपाध्यक्ष सुरेश टाक रतलाम निर्विरोध निर्वाचित हुए।

error: Content is protected !!