• Sat. Nov 7th, 2026

पुलिस-पत्रकार क्रिकेट मैच : पत्रकार एकादश ने पुलिस को 7 विकेट से हराया

BySurendra Jain

May 22, 2023

खबर पक्की, 22 मई, रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब और पुलिस प्रशासन एकादश के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पत्रकारों ने पुलिस को शिकस्त दे दी है। पत्रकार एकादश ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है। पुलिस प्रशासन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पुलिस एकादश के 8 ओवर में 46 रन के जवाब में पत्रकार एकादश ने 3 विकेट खोकर यह रोमांचक मैच जीत लिया।
पुलिस प्रशासन की तरफ से आरआई जगदीश पाटील के नेतृत्व में डीडी नगर थाना प्रभारी अमित मंडलोई, मुकेश सस्तीया और अन्य पुलिस जवानों ने इस मैच में हिस्सा लिया। वहीं, पत्रकार एकादश में हिमांशु जोशी, यशवंत सिंह, राजेंद्र केलवा, दिव्यराज, साजिद खान, समीर, अर्पित, हुसैन खान, मोंटी एवं हिम्मत यादव भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस प्रशासन की टीम पत्रकार एकादश के कमजोर पहलू गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर शुरुआत से ही अटैक करने के मूड में थी, लेकिन पहले ही ओवर में शानदार फील्डिंग की बदौलत टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। पत्रकार एकादश की तरफ से यशवंत ,समीर, हिम्मत और दिव्यराज ने नपी तुली गेंदबाजी कर 8 ओवर में मात्र 46 रन खर्च किए।
वहीं, फील्डिंग के दौरान हिमांशु जोशी हुसैन खान और यशवंत ने शानदार कैच लेकर मैच का रुख ही पलट दिया। 47 रन का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में ओपनर बल्लेबाज अर्पित ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!