• Sat. Nov 7th, 2026

महापौर परिषद ने जनहितैषी प्रस्तावों को दी स्वीकृति, अवैध व अनाधिकृत कॉलोनी में आय प्रमाण-पत्र के आधार पर लिया जायेगा विकास शुल्क

BySurendra Jain

May 21, 2023

खबर पक्की, 21 मई, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में सीवरेज योजना के तहत फ्रंट साईड के हाउस कनेक्शन, हनुमान ताल संरक्षण, अनाधिकृत कॉलोनियों में निम्न आय वर्ग से आय प्रमाण पत्र के आधार पर विकास शुल्क वसूले जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर में सीवरेज योजना के तहत हाउस कनेक्शन के दौरान कई वार्डो में बीच-बीच में कुछ भवन खण्डहर होने, निर्माणाधीन होने या प्लाट के रूप में होने से इन मकानों में हाउस कनेक्शन नहीं किये गये थे बाद में कई मकान पुन: निर्मित हो गये है जिनमें कनेक्शन की मांग होने से फ्रंट साईड के हाउस कनेक्शन किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा दी गई।
इसके अलावा अमृत 2.0 परियोजना में हनुमान ताल के संरक्षण और विकास के लिये तथा तालाब के पर्यावरणीय क्षरण के मुद्दे और उसके लिए उपचारात्मक उपायों के तहत वित्तपोषित करने हेतु रूपये 4.96 करोड़ की डीपीआर एसएलटीसी से अनुमोदित करवाये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
नगर की 51 अवैध कॉलोनियां क्रमश: मालवा नगर पीएनटी कॉलोनी, वरदान नगर, राम नगर, अभय नगर, रेल नगर, महेश नगर इन्द्रा नगर, गणेश नगर मार्निंग स्टार स्कूल के सामने, बाणेश्वरी गृह निर्माण सहकारी समिति, राजीव नगर, जनता नगर, महेश नगर राजगढ़, कोमल नगर राजगढ़, सौभाग्य नगर राजगढ़, शिव नगर राजगढ़, निराला नगर, भवानी नगर, शक्ति नगर, आदर्श नगर, पटवारी कॉलोनी, त्रिमूर्ति नगर, श्रृंगी कॉलोनी, शिवम् परिसर, कॉमर्स कॉलोनी, टाटा नगर, बुद्धेश्वर रोड, धीरजशाह नगर, राम रहीम नगर, राम रहीम नगर, राम रहीम नगर, सैफी नगर कॉलोनी, कल्याण नगर, आंधा सेठ की पुलिया के पास करमदी रोड, करमदी रोड, तेजा नगर ब्लॉक नम्बर 2, अशोक नगर, ज्योति नगर, सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर सी सेक्टर, मौलाना आजाद नगर, रत्नेश्वर रोड, भांभी गृह निर्माण, लालजी का बाग, पटेल साहब की बावड़ी, समता नगर, राजस्व नगर, प्रताप नगर के सामने, होमगार्ड कॉलोनी के पीछे गली नम्बर 4, संजय नगर, रहमत नगर, बापू नगर कुली कॉलोनी, राजू नगर डीजल शेड व महर्षि वेद व्यास कॉलोनी में आय प्रमाण-पत्र के आधार पर विकास शुल्क निम्न आय वर्ग के रहवासियों से 20 प्रतिशत व अन्य रहवासियों से 50 प्रतिशत लिये जाने व भवन अनुज्ञा दिये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामलाल डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्याम सोनी, निगम सचिव बी.एल. चावरे के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!