• Sat. Nov 7th, 2026

कलश एवं ध्वजादंड प्रतिष्ठा समारोह का भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज को दिया आमंत्रण

BySurendra Jain

May 21, 2023

खबर पक्की, 21 मई, रतलाम। शहर के नगर निगम तिराहा स्थित आस्था के केंद्र श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर शिखर पर कलश एवं ध्वजादंड प्रतिष्ठा समारोह 23 मई से आयोजित होगा। त्रिदिवसीय आयोजित होने वाले इस समारोह में हेमाद्री स्नान, हवन, कलश यात्रा, कलश संस्कार पूजन, प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति के साथ महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
श्री मेहंदीकुई बालाजी जन कल्याण न्यास द्वारा अखंड ज्ञान आश्रम, रतलाम में ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज का 32वां पुण्य स्मृति महोत्सव में पधारे भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज को कलश एवं ध्वजादंड प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने स्वामी जी का आशीर्वाद लेकर त्रिदिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। 25 मई को होने वालेे कलश एवं ध्वजादंड प्रतिष्ठा समारोह में शंकराचार्य श्री स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज उपस्थित रहेंगे। आमंत्रण देने के दौरान न्यास सरंक्षक पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष संजय दलाल, पुनीत भारद्वाज, दीपक पटेल, गोपाल गढवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!