• Sat. Nov 7th, 2026

बीते वित्तीय वर्ष में खनिज विभाग ने अवैध परिवहन में सवा करोड़ से अधिक अर्थदंड वसूली की गई

BySurendra Jain

May 20, 2023

खबर पक्की, 20 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहिया की। उक्त अवधि में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के 36 प्रकरण बनाकर 33 लाख 59 हजार रूपए अर्थदंड वसूला। इसी प्रकार अवैध परिवहन के 220 प्रकरण बनाए गए। इनमें सवा करोड़ से अधिक रुपए अर्थदंड वसूला। अवैध भंडारण के 15 प्रकरण बनाए गए। अवैध भंडारण में 7 लाख 24 हजार रुपए दंड राशि जमा करवाई गई।
जिला खनिज अधिकारी स्कूल आकांक्षा पटेल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले को 20 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य था जिसके विरुद्ध विभाग ने 18 करोड़ 22 लाख रूपए राजस्व प्राप्त किया।

error: Content is protected !!