• Sat. Nov 7th, 2026

बरातियों की बस पलटी, पांच की मौत, 10 घायल

BySurendra Jain

May 7, 2023

खबर पक्की, 7 मई, भिंड-उरई। शनिवार की रात ढाई बजे के करीब मध्य प्रदेश की सीमा से सटे महोई गांव के पास माधौगढ़ थाना क्षेत्र में बरातियों की बस और सामने से आते ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जबरदस्त टक्कर के दो हिस्सों में बटी बस पलट गई। छत का हिस्सा दस फिट दूर सड़क किनारे पलटा। दुर्घटना में बस चालक कल्लू पुत्र रामबरन निवासी ग्राम अंतियन का पुरा थाना मिहौना जनपद भिंड, कंडेक्टर विकास निवासी ग्राम मेंहदा थाना रौन मध्य प्रदेश, बराती रघुनंदन, कुलदीप व शिरोमणि निवासी ग्राम मढ़ेला की मौके पर ही मौत हो गई। बृजेंद्र, विजय, लालता प्रसाद, वीर सिंह, शिवशंकर, सुंदर, निवासीगण ग्राम मढ़ेला थाना रेंढऱ एवं कल्लू निवासी लूरी जनपद भिंड मध्य प्रदेश, अशोक निवासी दबोह (मध्य प्रदेश) शिव सिंह, महिपाल एवं कल्लू निवासीगण मढ़ेला गभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया बाद में उनको मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। एसपी जालौन ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। रेंढऱ थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ेला निवासी मलू पाल के दो पुत्रों पप्पू और सुनील पाल की शनिवार के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धूता निवासी रामधनी पाल की बेटियों के साथ शादी थी।

error: Content is protected !!