खबर पक्की, 7 मई, रतलाम। विश्व के 80 से ज्यादा देशो में चल रही यूसीमास अबेकस का 18 ह्लद्ध मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल को द एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल राऊ- इंदौर में संपन्न हुई तथा इस कम्पटीशन के विजेताओं को 30 अप्रैल को रविंद्र नाट्य गृह – इंदौर में ट्रॉफी के साथ सम्म्मान किया गया। पुरे मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से 5 से 13 वर्ष आयु के लगभग 4000 + यूसीमास स्टूडेंट्स ने भाग लिए। यह अंक गणित का महाकुंभ कुल 4 राउंड में संपन्न हुआ। हर राउंड में लगभग 1000+ बच्चे एक साथ बैठे और 3000 हजार लोगो के सामने केवल आठ मिनट में गणित के 200 सवालो जिसमे प्लस, माइनस, मल्टिप्लिकेशन और डिवीजऩ शामिल थे इनको लिखित हल करने का लक्ष्य दिया गया था। स्थानीय अग्रणी अबेकस संस्था विनर वल्र्ड अबेकस एजुकेशन सेण्टर के 118 बच्चो ने भाग लिया था जिसमे से 33 बच्चो ने विनर ट्रॉफी के साथ 37 बच्चो ने मेरिट ट्रॉफी तथा 25 बच्चो ने कॉन्सोलेशन ट्रॉफी जीता। विनर वल्र्ड अबेकस के बच्चो ने इस साल 33 विनर ट्रॉफी जीतकर लगातार छह साल से सबसे ज्यादा विजेता ट्रॉफी जीतने वाला सेण्टर का श्रेय हासिल किया। ट्रॉफी जीतने वाले बच्चो में लक्ष्य वोहरा फाउंडेशन मॉड्यूल चैंपियन बना जो आठ केटेगरी में सबसे बड़ा ट्रॉफी होता है। साथ में देव शिवानी, जहान्वी राठोड, जिया नाहर, आरव सराफी, प्रखर सोनी व् आलिया शर्मा चैंपियन बने। दृष्टि पाटीदार, सौहार्द वोहरा, अथर्व जोशी, अक्षत शर्मा, अनय कटारिया, परिशी गेलड़ा, अर्हम गादीया व् होमी रेवडिआ फस्र्ट रनर अप बने। गीत कटारिया सेकंड रनर अप बने।

