• Sat. Nov 7th, 2026

बिबड़ोद के लाडली लक्ष्मी उत्सव में सम्मिलित हुए विधायक मकवाना एवं कलेक्टर सूर्यवंशी

BySurendra Jain

May 2, 2023

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम रतलाम जिले में मंगलवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण के बिबड़ोद में विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी सम्मिलित हुए। इस दौरान कन्या पूजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का लाइव प्रसारण देखा सुना गया। लाडली लक्ष्मी कन्याओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को विधायक तथा कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक श्री मकवाना ने अपने उदबोधन में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। लाडली लक्ष्मी योजना के महत्व पर विस्तार से बताया।
इस दौरान रमेश खदेड़ा, सरपंच अंबाराम मईडा, देवीलाल गुर्जर, नारू डामर, अशोक धाकड़, सुरेश गुर्जर, विक्रम वाघेला, हरीश पाटीदार, विजय धाकड़, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अनिल जैन, सुपरवाइजर श्रीमती रेखा व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भाग्यवती सेन, श्रीमती डिंपल यादव, श्रीमती ममता सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोनू गुर्जर द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!