• Sat. Nov 7th, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर भाजपा के दबाव मे झुठे प्रकरण दर्ज कर रहा जिला प्रशासन, जिला प्रशासन बना भाजपा का एजेंट, पूर्व प्रकरणो मे 6 माह मे भी आदेश पारित नही किया

BySurendra Jain

May 2, 2023

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेताओं के दबाव में जिला प्रशासन झुठे प्रकरण दर्ज कर गैर कानूनी तरीके से जेल में बंद किया जा रहा है । जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर कर रहा है । यह आरोप प्रदेश कांग्रेस महासचिव तथा पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कलेक्टर रतलाम को लिखे पत्र में लगाया ।
सकलेचा ने लिखा की दिनांक 30 अप्रैल 2023 , रविवार को कान्ग्रेस कार्यकर्ता तरुण जैन पोहावाला को कोर्ट चौराहे पर स्थित उसकी चाय की दुकान से प्रात: 12.11 पर पुलिस के जवान बलात स्टेशन रोड थाने पर बुलाकर ले गए । तथा दोपहर 2 बजे के आसपास भाजपा नेताओं के दबाव में धारा 188 में झुठा प्रकरण क्रमांक 0286/2023 दर्ज किया गया । हमारे द्वारा उसे छोडऩे, जमानत देने आदि की बात पर भी उसे नहीं छोडा गया । तथा बलात 5 बजे तक थाने मे बिठाया रखा गया।
सकलेचा ने कहा कि तरुण जैन को शाम 5 बजे थाने से जाने के लिए बोला और जैसे ही थाने की बाउंड्री के गेट पर पहुंचा , वंहा पहले से योजनाबद्ध तरीके से खड़े , पुलिस के दो जवान उसे पुन: पकड़कर थाने के अंदर ले आए और एसडीएम कोर्ट मे पेश कर , प्रकरण क्रमांक 236/151 धारा/2023 मे दर्ज कर लिया । तरुण जैन को धारा 111 दंड प्रक्रिया संहिता का किसी भी तरह का कोई सूचना पत्र प्रदान नहीं किया गया । उसकी गिरफ्तारी की उसके परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई । तथा नाही उसे किसी इस तरह की नकल प्रदान की गई ।
सकलेचा ने आरोप लगाया कि एसडीएम न्यायालय में तरुण जैन के अधिवक्ता ने प्रतिभूति प्रस्तुत की, लेकिन एसडीएम ने जमानत लेने से इंकार कर दिया और जमानतदार का न्यायालय की पत्रावली में उल्लेख नहीं किया गया ।
सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर पूर्व में भी प्रकरण क्रमांक 262/ धारा 151/ 2022 दिनांक 15 /07/ 22 तथा क्रमांक 266/ धारा 151/ 2022 दिनांक 18/ 07/22 को दर्ज कर उन्है 7-7 दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया तथा न्यायालयीन कार्यवाही, गवाही, अधिकारीयो के बयान, इत्यादि प्रक्रिया पूर्ण होने के 6 माह बाद भी अभी तक अंतिम आदेश पारित नहीं किया।
सकलेचा ने जिला प्रशासन पर कान्ग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा के दबाव मे लगातार झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया ।सकलेचा ने चेतावनी देते हुये कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह कार्य करना बंद करे वरना आंदोलन किया जायगा तथा उसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!