• Fri. Nov 6th, 2026

रतलाम में जिला स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव आयोजित

BySurendra Jain

May 2, 2023

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। प्रदेश व्यापी लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के तहत रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम काश्यप सभागृह जैन स्कूल सागोद रोड पर रखा गया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में श्रीमती अनीता कटारिया, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित थे। इनके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निदेशक शर्मा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, उपायुक्त विकास सोलंकी, सीडीपीओ श्रीमती चेतना गहलोत, श्रीमती अर्चना माहोर तथा लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के पालक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लाडली बालिकाएं तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। श्रीमती अनीता कटारिया द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना लागू करके लाडली बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित कर दिया है, उनके पालक गणों को अपनी बालिका के भविष्य की चिंता नहीं रही।
अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के सकारात्मक परिणाम अब नजर आने लगे हैं। लाडली लक्ष्मी बालिकाएं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ चली है। आगामी दिनों में केरियर के ऊंचे स्थानों पर लाडली बालिकाएं नजर आएंगी।
प्रारंभ में कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा बताई गई। लाडली बालिकाओं एवं उनके पालकों के लिए पोषण क्विज आयोजित किया गया। विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। एकल बालिका वाले माता-पिता सम्मानित हुए। मोटे अनाज से बने पोष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने लाडली बालिकाओं के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका बैरागी ने किया। आभार सुश्री अंकिता पंड्या ने माना।

error: Content is protected !!