• Sat. Nov 7th, 2026

उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद झोलाछाप डॉक्टर से कराया इलाज, 1 घंटे बात हो गई दोनों ग्रामीणों की मौत

BySurendra Jain

Apr 26, 2023

खबर पक्की, 26 अप्रैल, रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में एक 2 लोगों की मौत झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद हो गई। परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों को मंगलवार रात उल्टी दस्त होने पर परिजन हरथल के बंगाली डॉक्टर के पास इलाज के लिए लाए थे। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां और इंजेक्शन दिया था लगाया था। जिसके करीब 1 घंटे के बाद दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दोनों मृतकों का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं, रावटी थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
रावटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हुरजी पिता कमजी उम्र 53 , बालू पिता वजा जी उम्र 52 हरथल गांव के ही रहने वाले हैं। झोलाछाप डॉक्टर से इलाज लेने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने रावटी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज करवाई थी द्य सूचना मिलने के पश्चात दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि सैलाना और बाजना जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। भल्लल इस मामले में रावटी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!