• Fri. Nov 6th, 2026

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 : रात्रिकालीन मैच की गुरूवार से होगी शुरूआत, 64 टीमों के कप्तानों के साथ समिति सदस्यों की हुई बैठक, नेहरू स्टेडियम पर पहले दिन होंगे 6 मुकाबले, टीम के कप्तानों को नियमों से कराया अवगत

BySurendra Jain

Apr 26, 2023

खबर पक्की, 26 अप्रैल, रतलाम। चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का रोमांच गुरूवार से और बढऩे जा रहा है। नेहरू स्टेडियम में रात्रिकालीन मैच की शुरूआत हो रही है। पहले दिन मैदान पर कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें जीतने वाली टीम अगले दौर में प्रवेश करेगी। स्टेडियम में रात को होने वाले मुकाबलों को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। क्रिकेट महोत्सव के दूसरे चरण में कुल 64 टीमों के बीच मुकाबला होगा।
स्टेडियम में शुरू होने वाले रात्रिकालीन मैच के नियमों से टीमों को अवगत कराने के लिए समिति सदस्यों द्वारा टीम के कप्तानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी को रात के मुकाबलों से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। समिति सदस्यों की उपस्थिति में बुधवार को मैदान रात्रिकालीन मुकाबलों के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया गया। स्टेडियम में फ्लड लाइट के अतिरिक्त लाइट की व्यवस्था की गई है।
16 अप्रैल से शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर शुरू हुए चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव के दौरान शुरूआती दौर के मुकाबले पहले ही पूर्ण हो चुके है। उसके बाद रात्रिकालीन मैच की तैयारियों को लेकर बीते दो दिन से नेहरू स्टेडियम पर तैयारियों का दौर चल रहा था, जो अब पूर्ण हो चुका है। रात को होने वाले इन मुकाबलों को लेकर खिलाडिय़ों के साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।
समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल की उपस्थिति में मैदान में समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मैदान पर तैयारियों को मूर्त रूप देने में प्रिंस बना, अमित रायकवार, राहुल श्रीवास्तव, हितेश बरमेचा, देवराज यादव, अनूप सांकला, निर्मल हाड़ा, धीरजसिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!