• Sat. Nov 7th, 2026

पति ने कर दी पत्नी की नृशंस हत्या, बचाव में सास भी घायल

BySurendra Jain

Apr 20, 2023

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में बीती देर रात एक पति ने अपने ससुराल में जाकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने की सास भी घायल हुई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सालाखेड़ी निवासी हीरा सिंह है। उसकी पत्नी मान कुमार 46 वर्ष पिछले 1 वर्ष से नया गांव स्थित अपने मायके में मां के साथ रह रही थी। आरोपी बीती रात करीब 2:30 बजे नया गांव में अपनी सास से घर पहुंचा। आरोपी ने छत पर लगे टीन सेड को तोड़ा और घर में घुस गया। घर में उसका पत्नी और सास से विवाद हुआ। आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी मानकुवर की नृशंस से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल सास को अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि मामले में धारा 302 एवं 307 के तहत हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!