• Sat. Nov 7th, 2026

श्री माहेश्वरी फिजियोथैरेपी सेंटर की मंडवारिया परिवार द्वारा एसडब्ल्यूडी मशीन भेंट की

BySurendra Jain

Apr 19, 2023

खबर पक्की, 19 अप्रैल, रतलाम। माहेश्वरी फिजियोथैरेपी सेंटर को सुभाष मंडवारिया परिवार द्वारा थेरेपी सेंटर की श्रेष्ठ गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सेंटर पर आने वाले सभी मरीज लाभान्वित हो सके इस हेतु मंडवारिया परिवार द्वारा अति आधुनिक एस डब्ल्यू डी मशीन माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, उपाध्यक्ष डॉ. बीएस तापडिय़ा तथा फिजियोथैरेपी सेंटर के संचालन कर्ता सुनील राठी, महेश भंसाली, केके भट्टर, विजय आसावा की उपस्थिति में भेंट की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री डागा ने मंडवारिया परिवार की प्रशंसा की उन्होंने अपने परिवार के स्वर्गवासी सदस्यों की स्मृति में जो मशीन भेंट की जो की सेंटर पर आने वाले मरीजों के लिए लाभदायक रहेगी। श्री डागा ने बताया कि फिजियोथैरेपी सेंटर पर डॉक्टर एवं स्टाफ की अथक मेहनत के कारण सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए हैं जो कि माहेश्वरी फिजियोथैरेपी सेंटर के लिए गौरव की बात है।

error: Content is protected !!