• Sat. Nov 7th, 2026

झाली तालाब में मिला न्यायालय के लिपिक का शव

BySurendra Jain

Apr 18, 2023

खबर पक्की, 18 अप्रैल, रतलाम। शहर के श्री कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित झाली तालाब में शव तैरता नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल अधिकारी पहुंचे। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुबह झाली तालाब क्षेत्र से सूचना मिली। आई एम खान और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत का कारण आत्महत्या माना जा रहा। गोताखोरो की मदद से युवक का शव बाहर निकाला गया।
युवक के शव के कपड़ों से परिचय पत्र मिला। जिसमें अमित जोशी लिखा है। वह जिला न्यायालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। कालिका माता मंदिर के पास कर्मचारी कॉलोनी में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

error: Content is protected !!