• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम जिले के 38 आरक्षक बनाए गए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने फीती लगाकर सभी को दी शुभकामनाएं

BySurendra Jain

Apr 18, 2023

खबर पक्की, 18 अप्रैल,रतलाम। मध्य प्रदेश शासन के राजपत्र और पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी जीओपी के अनुसार स्थानापन्न रूप से प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यवाहक तौर पर उच्च पद का प्रभार देने के संबंध के निर्धारित प्रक्रियानुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा रतलाम जिले में पदस्थ 38 आरक्षकों को स्थानापन्न रूप से कार्यवाहक तौर पर उच्च पद( प्रधान आरक्षक) का प्रभार दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा सभी कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को उच्च पद प्राप्त पर शुभकामनाएं दी साथ ही कार्यवाहक के तौर पर नवीन जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के पालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री बहुगुणा द्वारा बदलते परिवेश में पुलिस की कार्यप्रणालियो और एवं जनता की पुलिस से अपेक्षाओ के बारे में भी अवगत कराकर अपनी जिम्मेदारियों को भी बताया। इस मौके पर जिले के रक्षित निरीक्षक व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!