• Sat. Nov 7th, 2026

पुलिस ने पकडा लाखों रु. का आईपीएल क्रिकेट सट्टा, एक गिरफ्तार

BySurendra Jain

Apr 18, 2023

खबर पक्की, 18 अप्रैल, रतलाम। शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मोहन नगर में चलाए जा रहे लाखों रुपए के आईपीएल क्रिकेट सïट्टे का मामला उजागर करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र टीआई राजेन्द्र वर्मा को मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहन नगर स्थित सखी मार्केट में छापा मारा। सखी मार्केट की एक दुकान में आशीष कक्कट नामक व्यक्ति आरसीबी और चैन्नई टीमों के बीच हो रहे क्रिकेट मैच पर लाखों रु. का सïट्टा कर रहा था। पुलिस ने यहां से एलईडी टीवी,सैटटाप बाक्स,एन्ड्राईड मोबाइल के साथ साथ लाखों रु. के सïट्टे के हिसाब की डायरी इत्यादि भी जब्त की। क्रिकेट सट्टा पकडऩे वाली टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, एसआई पंकज राजपूत प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा और आरक्षक लाखन आरक्षक मोहन आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!