• Sat. Nov 7th, 2026

जिले में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना

BySurendra Jain

Apr 3, 2023

खबर पक्की, 3 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नए सिरे से पदस्थापना की गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर तहसीलदार रतलाम शहर होंगे। प्रभारी तहसीलदार रामकलेश साकेत तहसीलदार रतलाम ग्रामीण होंगे। प्रभारी तहसीलदार श्री नागेश्वर प्रसाद पनिका तहसीलदार बाजना, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़ तहसीलदार पिपलोदा, प्रभारी तहसीलदार बाजना श्रीमती अश्विनी गोहीया नायब तहसीलदार टप्पा शिवगढ़ तहसील सैलाना तथा प्रभारी तहसीलदार बाजना श्रीमती रूपाली जैन अब नायब तहसीलदार टप्पा बिलपांक तहसील रतलाम ग्रामीण होंगी।

error: Content is protected !!