• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए

BySurendra Jain

Apr 3, 2023

खबर पक्की, 3 अप्रैल, रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आगामी 8 अप्रैल को प्रस्तावित रतलाम भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विभिन्न अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
जारी किए गए आदेश के अनुसार अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने एवं कानून व्यवस्था के लिए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार तथा एसडीएम संजीव पांडे को दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन यंत्री लोनिवि अनुरागसिंह हैलीपेड की साफ-सफाई, अक्षांश-देसांश की जानकारी, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, हैलीपेड पर ग्रीन रुम की व्यवस्था देखेगे। निगम आयुक्त ए.पी.एस. गहरवार हैलीपेड पर टेंट व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, चलित शौचालय, साफ-सफाई, निर्धारित रुट की साफ-सफाई, कारकेड के रास्ते में आने वाले पशुओं की रोकथाम, सिविल सर्जन डा. आनन्द चंदेलकर हैलीपेड एवं कारकेड के साथ एम्बुलेस, डाक्टर, चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री प्रदीप कुमार गोगाडे हैलीपेड पर पेयजल व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी (वन) आई.बी. गुप्ता हैलीपेड पर नीलगाय एवं अन्य पशुओं की रोकथाम की व्यवस्था देखेगे।
आबकारी अधिकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव हैलीपेड पर विमान, हैलीकाप्टर के आगमन के दौरान क्रू मेम्बरों की व्यवस्था, रक्षित निरीक्षक श्री के.एस. कंवर हैलीपेड पर स्मोक कैण्डल, सहा. आपूर्ति अधिकारी श्री आनन्द गोले तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ग्रीन रुम में नाश्ते एवं जलपान की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालन यंत्री श्री अनुरागसिंह टेण्ट, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रुम का निर्माण, माईक एवं ध्वनि विस्तार तथा मंच की उपयुक्तता का प्रमाण पत्र जारी करने तथा बैरिकेडिंग का कार्य देखेगे।
अधीक्षण यंत्री श्री सुरेशचन्द्र वर्मा विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, जनरेटर, विद्युत सैफ्टी की जांच एवं आवश्यक प्रमाण पत्र, व्यवस्था में अवरोध करने वाले विद्युत पोल शिफ्टिंग, जिला पंजीयक श्री अमरेश नायडू डिग्री कालेज में प्रवेश हेतु पास जारी करने, प्राचार्य शा. महाविद्यालय श्री वाय.के. मिश्रा महाविद्यालय परिसर के अन्दर की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन, महिला सम्मेलन में आने वाली महिलाओं की पर्याप्त उपस्थिति, डी. एरिया के अन्दर रंगोली, अम्बेडकर भवन में लाडली बहना योजना के पंजीयन का मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था का दायित्व निर्वहन करेंगे।
व्याख्याता आशीष दशोत्तर मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार करने तथा व्याख्याता श्रीमती पूर्णिमा शर्मा मंच संचालन की व्यवस्था का दायित्व निभाएंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना सभा स्थल पर व्यवस्था का समन्वय, अनुविभागीय अधिकारी श्री त्रिलोचन गौड डोम के अन्दर की बैठक व्यवस्था, विशिष्ठ अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक व्यस्था, प्रेस व पत्रकारगण की बैठक व्यवस्था, पुरुष तथा महिला सेक्टरों का निर्माण तथा अन्य व्यवस्थाएं देखेगे।
कार्यपालन यंत्री श्री सचिन हरित भूमिपूजन एवं लोकार्पण से संबंधित व्यवस्थाएं, जिला कमांडेंट होमगार्ड सुश्री रोशनी बिलवाल आपदा प्रबंधन की सम्पूर्ण व्यवस्था, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र श्री एम.के. शर्मा विभागों की प्रदर्शनी एवं स्टालों की व्यवस्था, सहायक संचालक श्री त्रिलोक वास्कले स्वागत एवं साजसज्जा हेतु बुके एवं फूलमालाओं की व्यवस्था, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत ज्ञापन, आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् श्री रत्नेश विजयवर्गीय सी.एम. फेलो वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति, एसडीएम आलोट सुश्री मनीषा वास्कले कार्यक्रम स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री पी.के. खरत सर्किट हाउस की व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति मण्डोरे, श्रीमती ज्योति बघेल भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता की जांच व्यवस्था देखेंगी।
जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक माझी सत्कार वाहनों से समन्वय कर वीआईपी वाहनों की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार हितग्राहियों के लिए बसों, जीपों की व्यवस्था, नायब तहसीलदार सुश्री पीहू कुरील संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने, प्रबंधक ई-गर्वनेंस नरेन्द्र सोलंकी कार्यक्रम स्थलों पर इंटरनेट एवं वाईफाईकी व्यवस्था, उपायुक्त विकास सोलंकी प्रभारी मंत्री के आगमन एवं प्रस्थान तक लायजनिंग व्यवस्था तथा महाप्रबंधक पी.एम. आवास योजना अनुपम सक्सेना आयुक्त उज्जैन संभाग की लायजनिंग व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन करेंगे।

error: Content is protected !!