• Sat. Nov 7th, 2026

महावीर जयंती पर भव्य चल समारोह निकलेगा, जैन स्कूल में होगी धर्मसभा, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा 20000 लोगों के स्वामी वात्सल्य का आयोजन

BySurendra Jain

Apr 3, 2023

खबर पक्की, 3 अप्रैल, रतलाम। श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 4 अप्रैल को भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और उल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 जैन स्कूल में धर्मसभा होगी। इसके बाद समस्त समाजजनो का स्वामीवात्सल्य आयोजित होगा।
श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मुणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना ने बताया कि महावीर जयंती पर प्रतिवर्षानुसार सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न होंगे। सुबह 9 बजे सकल जैन समाज के सदस्यगण चैमुखीपुल से निकलने वाले चल समारोह में शामिल होंगे, जो जैन स्कूल पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। धर्मसभा के बाद जैन स्कूल परिसर में स्वामी वात्सल्य का विशाल आयोजन होगा। इसमें एकासना वालों की अलग व्यवस्था रहेगी। स्वामी वात्सल्य में सकल जैन समाज के 25 से 30 हजार श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।
संचालक मंडल के अनुसार स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था समाज के विभिन्न संगठन एवं संस्थाएं संभालेगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर 50 वार्ड बनाए गए है और प्रत्येक वार्ड की व्यवस्था अलग-अलग संगठन को सौंपी गई है। जन्म कल्याणक महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्री संघ के श्री गुजराती उपाश्रय, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ,श्री आराधना भवन ट्रस्ट, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक, श्री तेरापंथ महासभा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ, श्री पाश्र्वनाथ जैन मित्र मंडल, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ, श्री दिगम्बर बीस घर गोठ, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ, श्री दिगम्बर हुम्मड समाज, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा, एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ ने समस्त समाज जनों से महावीर जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंने का आव्हान किया है।

error: Content is protected !!