खबर पक्की : 3 अप्रैल राज्य शिक्षा केंद्र के इतने पढ़े लिखे अफसर अनपढ़ जैसा बर्ताव कर रहे हैं यह खुद कंफ्यूज है और पूरे सिस्टम को भी कंफ्यूज कर रहे हैं इससे छात्रों और शिक्षकों में काफी रोष है। राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा कक्षा आठवीं का संस्कृत पेपर लीक होने पर पुनः परीक्षा होगी कितना आश्चर्य होता है कि 10वीं एवं 12वीं के पेपर प्रतिदिन लिक हुए हैं उसके पश्चात भी एक भी कैंसिल नहीं हुआ किंतु आठवीं बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक होने पर संस्कृत की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है संस्कृत का पुनः पेपर होगा इसी तरह 4 अप्रैल महावीर जयंती की छुट्टी डिक्लेयर थी उसके उसके स्थान पर छुट्टी 3 अप्रैल को निर्धारित की गई 3 अप्रैल को होने वाला पेपर पहले आदेश प्रसारित कर यह निर्देशित किया कि पेपर निरस्त नहीं होगा बाद में एक और आदेश आता है कि पेपर निरस्त होगा यानी बच्चे और कर्मचारी कितने कंफ्यूज हैं ग्रामीण अंचल में जो गरीब वर्ग का बच्चा है पेपर देने 6 से 7 किलोमीटर दूर से देने आ रहे हैं ऐसे में उन तक सूचना देना और उन्हें परीक्षा सेंटर तक पुनः लाना कितनी मजबूरी और कितना चैलेंज भरा काम होता है क्या इन स्थितियों को राज्य शिक्षा केंद्र समझ पाएगा 10वीं 12वीं बोर्ड और पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड की परीक्षा को लेकर दोहरा चरित्र समझ से परे है
