• Wed. Oct 28th, 2026

भारत का करारा जवाब, कहा- पाकिस्तान ने हमारा कोई सैनिक नहीं मारा

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

पाकिस्तान आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने दावा किया है कि जिस दिन भारत ने पाकिस्तान के 7 सैनिक मार गए थे, उसी दिन LOC पर पाक ने भी भारत के 11 जवानाें काे मार गिराया था। जनरल राहिल शरीफ ने पाक मीडिया को ये जानकारी राष्ट्रपति भवन में एक प्रोग्राम के दौरान दी। हालांकि, गुरुवार को इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के इस दावे को झूठा करार दिया।

किसी सैनिक की मौत नहीं हुई
भारतीय सेना के उत्तरी कमांड की ओर से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा है कि पाकिस्तान की ओर से 14, 15 और 16 नवंबर को हुई फायरिंग में किसी भी सैनिक की मौत नहीं हुई। पाकिस्तान सेना के चीफ ने जो दावा किया था कि 14 नवंबर को भारतीय सैनिक मारा गया वो पूरी तरह झूठा था।

44 जवान मारने का दावा
राहिल शरीफ ने तुर्की के प्रेसिडेंट के सम्मान में दी गई दावत के दौरान मीडिया से बात करते वक्त भारत-पाकिस्तान एनकाउंटर्स पर बयान देते हुए कहा, “हालिया मुठभेड़ों के दौरान हमने भारत के करीब 44 जवान मार गिराए हैं। इन एनकाउंटर्स में भारत अपने जवानों के मारे जाने की बात स्वीकार नहीं कर रहा है। इंडियन आर्मी को अपने जवानों की मौत की बात कुबूल करने की हिम्मत दिखानी चाहिए। राहिल ने कहा, पाकिस्तानी आर्मी प्रोफेशनल है और उसने बेवजह हुई फायरिंग का माकूल जवाब दिया है। इंडियन पीएम को ये मैसेज चला गया है कि उनके एग्रेसिव एक्शन का कोई फायदा नहीं हुआ।

You missed

error: Content is protected !!