• Tue. Oct 27th, 2026

सुषमा स्वराज के किडनी फेल, नहीं मिल रहा कोई डोनर

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई है और वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं जहां पिछले 10 दिनों से उनका इलाज चल रहा है। सुषमा को स्वस्थ होने में कम से कम 15 से 30 दिन लग सकते हैं क्योंकि उन्हें एक उपयुक्त किडनी डोनर की तलाश है। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। डायबिटीज की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं, उनका डायलिसिस किया जा रहा है।

डॉक्टरों की एक टीम उनका ख्याल रख रही है। कार्डियो थोरैकिक सैंटर के प्रमुख बलराम एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। 64 वर्षीय सुषमा पिछले 20 सालों से मधुमेह से पीड़ित हैं। वहीं वहीं सुषमा ने एम्स से ट्वीट किया कि किडनी की समस्या की वजह से यहां भर्ती हूं, भगवान श्रीकृष्ण मेरी रक्षा करेंगे। बता दें कि अप्रैल में भी सुषमा को एम्स में भर्ती किया गया था क्योंकि उन्हें तब न्यूमोनिया और अन्य दिक्कतें थीं।

You missed

error: Content is protected !!