• Sat. Nov 7th, 2026

प्रशासन समय पर कार्यवाही करता तो बेगुनाहो की मौत नहीं होती: पारस सकलेचा, मामला इंदौर में 38 लोगों की मौत का

BySurendra Jain

Mar 31, 2023

खबर पक्की: 31 मार्च रतलाम, 20 साल पहले सार्वजनिक बगीचे में स्थित गहरे कुए पर स्लेब डालकर इंदौर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बनाने पर अतिक्रमण का विरोध करने पर क्षेत्रवासी कान्ति पटेल तथा मुन्ना वर्मा पर FIR दर्ज की गई थी ।

नगर निगम इंदौर ने मंदिर ट्रस्ट को नोटिस क्र 451 दि 23/4/2022 दिया। उसके बाद 30/1/2023 को नोटिस क्र 1407 देकर सात दिन मे सम्पूर्ण निर्माण हटाने का आदेश दिया । लेकिन राजनैतिक दबाव मे कोई कार्यवाही नही हुई ।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि यदि समय पर उचित कार्यवाही हो जाती, तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता ।

सकलेचा ने मृतको को श्रद्धाजंली देते हुए, मांग की कि बेगुनाह की मौत के लिये जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो तथा अधिकारियो पर कानूनी कार्यवाही हो , ताकि भविष्य में एसी दुखद घटनाओ की पुनरावृत्ति ना हो । तथा प्रदेश मे इस प्रकार के सार्वजनिक तथा निजी निर्माण की जांच कर शिघ्रताशिघ्र उचित कार्यवाही की जाय ।

error: Content is protected !!