खबर पक्की : 31 मार्च रतलाम, तपस्वी आत्मा श्रीमती रचना संदीप चोर्डिया के वर्षी तक की पूर्णाहुति निमित भव्य भजन संध्या का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल को किया जा रहा है। भजन संध्या का आयोजन चोरडिया परिवार द्वारा किया जा रहा है उक्त जानकारी संदीप चोर्डिया द्वारा देते हुए बताया गया कि उक्त भजन संध्या में बाहर से पधारे मशहूर भजन गायक अनीश राठौर एवं गायिका अनिशा मित्रा अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम छोटू भाई के बगीचे में 1 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा सभी धर्म प्रेमी नागरिक सादर आमंत्रित हैं।

