खबर पक्की, 31 मार्च, रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 8 अप्रैल को रतलाम आएंगे प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 8 अप्रैल को रतलाम में लगभग 4 घंटे रहेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री, महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जिले के प्रबुद्ध जनों गणमान्य नागरिकों के साथ चर्चा एवं संवाद करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे।

