• Sat. Nov 7th, 2026

2 अप्रैल को होने वाली मेगा मैराथन को लेकर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी एवं श्रीमती सूर्यवंशी से चर्चा

BySurendra Jain

Mar 29, 2023

खबर पक्की 29 मार्च रतलाम 2 अप्रिल के दिन विश्व के 22 देशों और भारत भर में होने वाले अहिंसा रन को लेकर जीटो लेडीज विंग की मेंबर्स ने चेयर पर्सन रितिका संघवी के साथ शहर कलेक्टर नरेंद्र सिंह सूर्यवंशी से मुलाकात की व अहिंसा रन के बारे मे बताया। यह एक मैराथन है जो विश्व शांति और अहिंसा के लिए हो रही है। जिसमे भारत के 55 शहर व 22 दूसरे राष्ट्र भी इसमे हिस्सा ले रहे है। यह रन एक विश्व रिकॉर्ड के रूप मे गिनीज बुक मे स्थापित होने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला, जीतो लेडीज विंग की चेयर पर्सन रितिका संघवी, चीफ सेक्रेटरी श्वेता पाटनी, जॉइंट सेक्रेटरी सोनाली जैन, सीमा बोथरा, नीतू छाजेड, उषा भंडारी, संगिता पोरवाल, संध्या गांधी, सुनीता मूणत उपस्थित थे। इस मैराथन दौड़ के बारे में श्रीमती सूर्यवंशी ने भी जानकारी ली और अपनी शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!